फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा अपहरण मामला: मुख्य आरोपी दीपक रात्रे गिरफ्तार, पांच महीने बाद पुलिस को मिली सफलता

Tue, 18 Nov 2025 09:11 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा में किशन साहू के हनी ट्रैप अपहरण और 17 लाख रुपये की फिरौती मामले में पांच महीने से फरार मुख्य आरोपी दीपक रात्रे गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने पीड़ित को छह घंटे में बरामद कर दो अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में हनी ट्रैप के जरिए युवक किशन साहू का अपहरण कर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में मुख्य आरोपी दीपक रात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पांच महीने से फरार था। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पीड़ित के पिता बुधराम साहू ने घटना के अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


दरअसल, किशन साहू के पिता बुधराम साहू ने 13 जून को सिटी कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 घंटे के भीतर किशन साहू को पहरिया गांव के एक खेत में बने मकान से बरामद कर लिया। मौके से आरोपी युवती आयशा बेगम और आरोपी युवक अभय कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

वहीं घटना का मास्टरमाइंड 21 वर्षीय दीपक रात्रे घटना के दिन से फरार था। पांच महीने की लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी उसके घर दर्राभाठा से बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि किशन की युवती से दोस्ती सिर्फ तीन दिन पुरानी थी। पहले फेसबुक पर बात शुरू हुई और फिर व्हाट्सऐप पर बातचीत होने लगी। युवती ने किशन को अपने झांसे में ले लिया था।

12 जून की शाम को किशन बसंतपुर से घूमने निकला था। रात आठ बजे किशन के मोबाइल से उसके पिता बुधराम साहू के फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि किशन एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। आरोपियों ने वीडियो वायरल न करने और किशन को छोड़ने के लिए रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें