फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी, सिक्योरिटी गार्ड ही निकला आरोपी, अब हिरासत में

Wed, 29 Jul 2026 12:26 PM IST
जांजगीर-चांपा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

नरियरा स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट में हुई तांबे के तार चोरी की वारदात में पुलिस ने प्लांट के ही एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 7.5 किलो तांबे के तार बरामद किए हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट, नरियरा में तांबे के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 7.5 किलो तांबे के तार बरामद कर उसे मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जेएसडब्ल्यू नरियरा के साइट मैनेजर अनिल कुमार रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई की रात पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखे करीब 7.5 किलो तांबे के तार गायब मिले। मामले की जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड आशाराम नारंगे पर संदेह होने पर मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें: Korba: खनिज माफियाओं पर बड़ा शिकंजा! रेत-गिट्टी की तस्करी में 9 वाहन जब्त, पूरे जिले में चला अभियान
विज्ञापन


प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आशाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किए गए तांबे के तार को ग्राम नरियरा स्थित एक कुएं के पास छिपाकर रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा तांबा तार बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें