फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: कोरियर डिलीवरी ऑफिस चोरी मामले में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दो ने दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 08 Jul 2023 01:41 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में एक कोरियर डिलीवरी दफ्तर में एक लाख 64 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना को दो चोरों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोरियर डिलीवरी ऑफिस चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के सिंधी कॉलोनी में स्थित कोरियर डिलीवरी दफ्तर में 5 जून और 6 जून की रात को ताला तोड़कर लॉकर में रखे 1 लाख 64 हजार रुपये की चोरी की गई थी। जिसमें एक 21 साल के आरोपी अविनाश यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी के पास से 1 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मामला चांपा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, कोरियर डिलीवरी दफ्तर के मैनेजर ने बताया की वह दफ्तर में ताला लगाकर 5 जून को अपने घर चला गया। सुबह 6 जून को दफतर आया तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। दफ्तर के लॉकर में रखे एक लाख 64 हजार 480 रुपये गायब थे। पुलिस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें