सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खगेश्वर प्रसाद चंद्रा, निवासी ग्राम फरसवानी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उससे शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह करने की बात कही, तो आरोपी ने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी को उसके गांव फरसवानी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोप स्वीकार किए।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।