फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती निकले ठग: जांजगीर-चांपा में दो करोड़ की ठगी, नया रायपुर से पुलिस ने पति-पत्नी को दबोचा

Thu, 23 Jul 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर-चांपा में रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
दंपती गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने 2 करोड़ 4 लाख 97 हजार 502 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें नया रायपुर से हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किए गए हैं। चांपा निवासी बैटरी व्यापारी हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान हरिशंकर गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता से थी। हरिशंकर ने खुद को यूनियन बैंक चांपा का कर्मचारी बताया था।

दोनों ने शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बैंक से लोन और अन्य लोगों से चेक व आरटीजीएस के माध्यम से 2.04 करोड़ रुपये से अधिक अपने खातों में जमा करा लिए। आरोपियों ने निवेशकों को केवल 39 लाख 99 हजार 400 रुपये वापस किए। शेष राशि लौटाने में वे टालमटोल करते रहे और बाद में फरार हो गए।
विज्ञापन


फरार आरोपी दंपती गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद चांपा पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई। पुलिस टीम ने नया रायपुर में दबिश देकर हरिशंकर गुप्ता (43) और रेखा गुप्ता (42) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली।

कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई महत्वपूर्ण उपकरण जब्त किए हैं। इनमें लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक शामिल हैं। बुधवार को दोनों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें