फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: पीसौद चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को रौंदा; 27 दिन पहले हुई थी शादी

Sun, 17 May 2026 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा के पीसौद चौक NH 49 पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक जयराम कश्यप की शादी 27 दिन पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
हाईवा की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पीसौद चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा की टक्कर से युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जयराम कश्यप, निवासी कनाई के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हाईवा वाहन को जब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है।

मृतक जयराम कश्यप के पिता ने बताया कि उनका पूरा परिवार ग्राम नवापारा में एक छठी कार्यक्रम में गया हुआ था। जयराम घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। उन्होंने बताया कि जयराम की शादी को अभी केवल 27 दिन ही हुए थे। परिजनों को नहीं पता कि वह बाइक से कहां जा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें जयराम की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें