फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा में हादसा: कोयला से लदा ट्रेलर पलटने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत; एक साल पहले हुई महिला की शादी

Fri, 08 May 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ग्राम ठड़गाबहरा और बीरगहनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में बाइक पर घर जा रहे भाई-बहन की दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम ठड़गाबहरा और बीरगहनी मोड के पास तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक में घर जा रहे भाई-बहन की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजय कुर्रे और अंजुलता कुर्रे के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


डीएसपी प्रदीप सोरी से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम बिरगहनी निवासी संजय कुर्रे 18 वर्ष उसकी बहन अंजूलता कुर्रे 25 वर्ष दोनों किसी काम से बलौदा गए हुए थे। अंजुलता की शादी मनीष लहरे निवासी खैजा से एक साल पहले ही हुई थी। 

वहीं कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन मोड के ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक में जा रहे भाई-बहन के ऊपर जा पलटी। जिससे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बलौदा पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची, जहां दोनों के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। बलौदा थाने में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें