फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के लिए निकले चार दोस्त: जांजगीर चांपा में कार-माजदा की भिड़ंत; एक की मौत, तीन की गंभीर हालत

Tue, 05 May 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिले में एनएच-49 पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने कार को बगल से टक्कर मार दी। हादसे में कैटरिंग सर्विस करने वाले 40 वर्षीय गोपाल ठाकुर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
कार और माजदा वाहन में भीषण भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्राम तिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सोमवार रात कार और माजदा वाहन में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार चार युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मारुति कार में गोपाल ठाकुर, महेश, धर्मेंद्र और प्रवीण सवार थे। वे सर्विस कैटरिंग का काम करते हैं। संबलपुर में एक शादी समारोह में काम करने के बाद वे रायपुर जा रहे थे। 

इसी दौरान तिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने उनकी कार को बगल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। माजदा वाहन भी सड़क पर पलट गया। हादसे में 40 वर्षीय गोपाल ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


धर्मेंद्र कुर्मी, महेश और प्रवीण को गंभीर अवस्था में तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त माजदा वाहन को जब्त कर लिया है।

माजदा वाहन का चालक घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक गोपाल ठाकुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें