फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन से न्योता: 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ की हेमलता मनहर को मिलेगा सम्मान, ड्रोन दीदी के नाम से हैं फेमस

Fri, 10 Jan 2025 10:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा में ड्रोन दीदी के नाम से फेमस हेमलता मनहर को 26 जनवरी के मौके पर राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से बुलाया गया है।
विज्ञापन
जांजगीर चांपा में राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पोड़ी की रहने वाली हेमलता मनहर को नई दिल्ली भवन राष्ट्रपति से आमंत्रण मिला है। 26 जनवरी को दिल्ली में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगी। परिवार के लोगो ने खुशी जाहिर की है। वहीं गांव के लोगों ने भी घर पहुंच कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


उप संभाग पोस्ट ऑफिस जांजगीर के निरीक्षक रवि साहू ने यह आमंत्रण पत्र हेमलता मनहर को दिया है। छत्तीसगढ़ में चार लोगों को यह आमंत्रण कार्ड मिला है जिसमें पोड़ी गांव की रहने वाली हेमलता मनहर को पहला कार्ड आया है। 

हेमलता मनहर के बारे में
हेमलता मनहर बीए ग्रेजुएट हैं, वे पूर्व में गांव पोड़ी की सरपंच रह चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने बिहान समूह से जुड़कर ग्वालियर HDFC बैंक परिवर्तन स्त्री प्रोजेक्ट के माध्यम से 15 दिनों की ट्रेनिंग ली है। गांव में रहकर उन्होंने किसानों के खेतों में खाद, दवाई का छिड़काव करती थी। उन्होंने गांव के लोग ड्रोन दीदी के नाम से जानते हैं। 
विज्ञापन


हेमलता मनहर ने कहा कि गांव में आय के साधन सीमित हैं। खासकर महिलाओं के लिए तो रास्ता बंद जैसा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए। जिसके लिए बिहान समूह इसका बड़ा माध्यम है। जिससे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इससे जुड़कर मैं नमो ड्रोन दीदी बनी हूं। ड्रोन उड़ाकर लाख रुपए तक एक सीजन में आय होती है। हेमलता मनहर अन्य महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें