फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: रात में परिवार संग खाना खाया, सुबह खेत में लटका मिला युवक का शव, हादसे का कारण तलाश रही पुलिस

Tue, 18 Aug 2026 12:58 PM IST
जांजगीर-चांपा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

खिसोरा गांव में 21 वर्षीय युवक का शव खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने गया था, लेकिन सुबह घर से गायब मिला। पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में 21 वर्षीय युवक का शव खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उदय कुमार कश्यप के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उदय कुमार रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसके पिता की नींद खुली तो उदय कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत की ओर जाने वाले कुछ लोगों की नजर पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान उदय कुमार के रूप में की।

ये भी पढ़ें: Raipur: कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और नेहा राठौर पर बीजेपी ने दर्ज कराई FIR; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मोबाइल फोन और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें