फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: कोटमीसोनार में प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, आरोपी प्रेमी फरार

Sun, 27 Jul 2025 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला के प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ केवट पर गैती से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला के प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ केवट पर गैती से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर 2 बजे  की बताई जा रही है। आरोपी स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाकर अमरनाथ पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गैती को बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कहा कि यह प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। मृतक अमरनाथ की पत्नी से आरोपी के पुराने संबंध बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें