फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Fri, 13 Dec 2024 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के पुटपूरा NH 49 में तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक में सवार एक युवक की मौके पर मौत हुई है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पुटपूरा NH 49 में तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक में सवार एक युवक की मौके पर मौत हुई है वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। ठोकर से बाइक के परखच्चे उड़े,वही कार भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


दरअसल बाराद्वार का रहने वाल विनोद केंवट (30) और सकरेली गांव का ईश्वर नारंग (20), हलवाई का काम करते हैं। अपने 4 अन्य साथियों के साथ बिलासपुर बाइक में सवार हलवाई के काम से जा रहे थे। इस दौरान वे पुटपुरा गांव में NH-49 पर पहुंचे हुए थे कि सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे दोनों बाइक से उछल कर दूर जा गिरे वही बाइक के परखच्चे उड़े। 

बाइक को विनोद केवट चला रहा था, ईश्वर नारंग पीछे बैठा हुआ था। हादसे में ईश्वर नारंग की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई वही विनोद का एक पैर के दो टुकड़े हुए और शरीर पर चोट लगी है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। "मृतक ईश्वर नारंग के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है कह रहे थे जाने से मना किया फिर भी जिद्द कर चला गया" वही कार में दो लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोट आई है,कार जोकि बाराती गाड़ी था जिसमें गौतम परिवार की शादी का स्टीकर लगा हुआ है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बाराती गाड़ी है जिसे जब्त किया गया है, कोतवाली में अपराध दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें