जांजगीर चांपा जिले में दो बाइक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में सीएएफ जवान सूरज पटेल की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं चचेरा भाई विक्रम पटेल गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम पनगांव का रहने वाला सीएएफ जवान सूरज पटेल छुट्टी में घर आया था और अपने चचेरा भाई विक्रम के साथ रिश्तेदार के घर ग्राम सिल्ली किसी काम से बाइक में सवार होकर जा रहे थे। वही ग्राम मुड़पार से कुछ दूर निकलने थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से दोनों की आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि जवान सूरज पटेल की सिर फटकार अलग हो गई उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं विक्रम के सिर में भी गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही 112 की टीम पहुंची और घायल को पामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वही दूसरे बाइक सवार व्यक्ति मौके पर से बाइक की लेकर भाग निकला।
मुलमुला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जाएगी।