फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: कार और बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में दो घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

Tue, 10 Jun 2025 03:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा

सार

जांजगीर चांपा जिले के खोखसा ओवर ब्रिज के ऊपर कार और बाईक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बाइक में सवार एक युवक और नाबालिग बालक घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के खोखसा ओवर ब्रिज के ऊपर कार और बाईक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बाइक में सवार एक युवक और नाबालिग बालक घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। मोटर साइकिल का किश्त पटाने के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ है। वही कार में सवार दो लोगों हल्की चोट आई हैं। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 
मिलीं जानकारी के अनुसार ग्राम लछनपुर के रहने वाला युवक दीपक कश्यप 18 वर्ष और 15 वर्ष का नाबालिक लड़के के साथ एक बाइक में सवार होकर जांजगीर गाड़ी का किश्त की राशि पटाने से थे। जिसके बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे वहीं चांपा की ओर से  कॉलेज का प्रोफेसर अपने ड्राइवर के साथ जांजगीर की ओर आ रहे थे। दोनो की रफ्तार तेज थी इस बीच कार और बाईक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। 

हादसे में बाइक सवार युवक और नाबालिक बालक घायल हो गए,वही कार की चारों तरफ की एयर बैग खुलने से कार सवार भी बाल बाल बचे। प्रत्यक्ष रूप से देखे लोगो का कहना है कि बाइक की रफ्तार तेज थी इस बीच कार को ओवर टैक करने के दौरान ही यह हादसा हुआ है।वही कार और बाईक दोनों के परखच्चे उड़े हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पहुंची और वाहनों को जब्त कर थाना लेकर पहुंची है अभी सिटी कोतवाली प्रभार ने बताया कि किसी अब तक दोनों तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें