फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में गैंगरेप: अकेली महिला के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ 7 युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिसमें 24 घंटे के भीतर सभी 7 आरोपियों की महिला से पहचान कराकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ 7 युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिसमें 24 घंटे के भीतर सभी 7 आरोपियों की महिला से पहचान कराकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है। एसडीओपी यदुमणि सिदार से मिली जानकारी अनुसार,, 28-29 सितंबर की रात करीबन 1.30 से2 बजे के बीच चांपा क्षेत्र के रहने वाली कुछ अज्ञात युवकों ने महिला को मोटर साइकिल में घर छोड़ने के बहाने बैठा लिया और सुनसान जगह में लेजाकर 7 युवकों ने बारी -बारी से सामूहिक दुष्कर्म की और मौके से फरार हो गई। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। पीड़िता के बताए अनुसार आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की गई जिसमें 3 मोटर साइकिल में 7 युवक नजर आए जिनकी पहचान करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 युवक पदीप मनहर 19 वर्ष, शिवम् बंजारे 19 वर्ष कृष्ण खूंटे 19 वर्ष अनिल महिलांगे 19 वर्ष सूरज टंडन 19 वर्ष,दीपेश कुमार कुर्रे 19 वर्ष शानू मीरझा 19 वर्ष  सभी चांपा के वार्ड नंबर 14,13 और घोघरा के राहने वाले है जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि सभी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान अकेली होने का फायदा उठाकर उसे मोटर साइकिल में बैठकर पौनी पसारी बाजार वाले चबूतरा में लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सभी आरोपियों ने अपने जुर्म स्वीकार किया है चांपा  पुलिस ने BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें