फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच की सड़क हादसे में मौत: अनियंत्रित होकर छह फीट नीचे गिरी बाइक, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Sun, 13 Apr 2025 03:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम औराईकला के पूर्व सरपंच दशरथ यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वे बाइक से घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित होकर सड़क में बने पुल के 9 फिट नीचे खाई में जा गिरी। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम औराईकला के पूर्व सरपंच दशरथ यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वे बाइक से घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित होकर सड़क में बने पुल के 9 फिट नीचे खाई में जा गिरी। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार शनिवार की शाम पूर्व सरपंच दशरथ यादव 55 वर्ष किसी काम से ग्राम ख़ोहा गए हुए थे। काम खत्म कर वे अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल के 5-6 फिट नीचे खाई में जा गिरी, जिससे दशरथ यादव को गंभीर चोट आई थी आस पास के लोगो ने घटना को देखा और उपचार के लिए तुरंत बलौदा के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया। घटना की जानकारी बलौदा पुलिस को मिलने पर सीएचसी अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वही मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें