फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: हसदेव नदी में पांच डूबे... तीन लापता, पिकनिक मनाने पहुंचे थे सभी

Sat, 04 Oct 2025 08:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

देवरी गांव में हसदेव नदी में पिकनिक के दौरान पांच लोग डूब गए, जिनमें से दो सुरक्षित निकले, जबकि तीन लापता हैं। जिला प्रशासन और गोताखोर रेस्क्यू में जुटे हैं।
विज्ञापन
हसदेव नदी में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में शनिवार शाम करीब 5 बजे नहाने गए पांच लोग नदी में डूब गए। जिसमें चार बिलासपुर और एक जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा के रहने वाले युवक-युवती हैं। 

विज्ञापन


एक युवक और युवती ने किसी तरह से तैर कर सुरक्षित बाहर निकाल गया। जबकि तीन लोग अभी भी नदी में लापता हैं। नदी के बहाव से बाहर निकलने वालों में लक्ष्मी शंकर अकलतरा निवासी और मोनिका सिन्हा बिलासपुर की रहने वाली हैं।

नदी में बहने वालों के नाम अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई बताए जा रहे हैं। बलौदा तहसीलदार ने घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन पूरी कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'हर हाल में डालने होंगे हथियार, माओवादियों से नहीं होगी बातचीत', नक्सलियों को शाह की सख्त चेतावनी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें