जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत बनारी के अमुरी तालाब में 5 फिट का वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर एशिया के सबसे बड़े अकलतरा में स्थित क्रोकोडाइल में छोड़ा गया है।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत बनारी के अमुरी तालाब में 5 फिट का वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर एशिया के सबसे बड़े अकलतरा में स्थित क्रोकोडाइल में छोड़ा गया है। मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। कहां से तालाब में पहुंचा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार,,मंगलवार की शाम को गांव का व्यक्ति कौशल धीवर अमुरी तालाब में छोटी मछली को तालाब में छोड़ने के लिए पहुंचा हुआ था इस बीच देखा तो तालाब में बड़ी चीज होने पर शंका हुई और गांव के सरपंच से ड्रोन कैमरे की मदद से देखा गया तो मगरमच्छ दिखा गया। जिसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई मंगलवार की शाम से रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची और अमुरी तालाब में जाल बिछाया गया था मगर रात भर में नहीं फंसने पर आज बुधवार को बड़ी जाल लेकर पहुंचे और मछुआरों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा गया जिसकी लंबाई 5 फिट थी। जिसे रेस्क्यू कर क्रोकोडाइल पार्क में सुरक्षित छोड़ा गया है। मगरमच्छ इस अमुरी तालाब में कैसे आया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मगर ग्रामीणों का कहना है कि शायद गांव से होकर नाला गुजर है आशंका है कि उसी से आया होगा।