फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में संदिग्ध हालातों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sun, 11 May 2025 10:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर जिला अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही और संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है। शनिवार की रात अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
Janjgir-Champa News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर जिला अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही और संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है। शनिवार की रात अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


आग की लपटों को देखकर भर्ती मरीजों के परिजनों ने तुरंत अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद रात तीन बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सवाल यह है कि छुट्टी के दिन बंद रहने वाले रूम में आग कैसे लगी? लोग जांच की मांग कर रहे हैं।

आग सिविल सर्जन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 3 और 4 में लगी, जिसे रिकॉर्ड रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। दमकल कर्मियों को पीछे का शटर तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा। जिला अस्पताल के इलेक्ट्रिशियन का दावा है कि हाल ही में अस्पताल परिसर में नई वायरिंग की गई है और किसी तरह का शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें