फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण, सामग्रियों के साथ मतदान दल रवाना

Sat, 22 Feb 2025 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चाम्पा जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण का चुनाव 23 फ़रवरी को सम्पन्न होगा। जिले के पामगढ़ और बलौदा ब्लाक में अंतिम चरण के चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
मतदान दल रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चाम्पा जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण का चुनाव 23 फ़रवरी को सम्पन्न होगा। जिले के पामगढ़ और बलौदा ब्लाक में अंतिम चरण के चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके लिए बलौदा और पामगढ के स्ट्राग रूम से मतदान दल को मतदान सामग्री वितरण कर दिया गया है,जिला पंचायत सीईओ ने मतदान दल को माला पहना कर बस से रवाना किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बलौदा ब्लाक में 65 ग्राम में 228 मतदान केंद्र बनाय गए है, जहाँ 228 दलों को चुनाव सम्पन्न कराने का दायित्व सौपा गया है। बलौदा ब्लाक में कुल 1लाख 23 हजार 028 मतदाता है, जिसमे पुरुष वोटर 61 हजार 6 सौ 87 और महिला 61 हजार 3 सौ 39 के साथ 2 तृतीत लिंग के वोटर शामिल है। 

बलौदा ब्लॉक के 65 ग्राम में एक सरपंच पद निर्विरोध चुने गए हैं। पंचायत में 64 सरपंच, 5830 पंच और जनपद पंचायत सदस्य 21 और जिला पंचायत सदस्य 3 के भाग्य का फैसला करेंगे। वही पामगढ ब्लाक कुल मतदाता 1लाख 39हजार 017 है, जिसमे 69 हजार 805 पुरुष और 69 हजार 212 महिला वोटर शामिल है,यहां 59 ग्राम पंचायतो में 251 मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, यहां 59  सरपंच,693पंच और 21 जनपद पंचायत सदस्य के साथ 3 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। पंचायत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच और पंच पद के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें