फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण पुलिस की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई, कार समेत 1280 लीटर डीजल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर-चांपा में शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
डीजल समेत आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा में शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर गिरोह को दबोचा और उनके कब्जे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, ताला तोड़ने के उपकरण और 1280 लीटर डीजल जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


दरअसल शिवरीनारायण थाने की पुलिस को डीजल चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसपर कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई। इस दौरान बीती रात को 3 बजे जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों की टंकियों का ताला तोड़कर डीजल चोरी करता था। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों दिलेश कुमार कुर्रे, अन्नू सांण्डे और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) सहित संगठित अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें