जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा चौक के पास ट्रैक्टर और बाइक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में एक नाबालिक लड़के की मौत हुई है तो दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है,दोनो दोस्त है। वही ट्रैक्टर को छोड़कर चालक फरार है। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, शनिवार की सुबह 7 बजे ग्राम देवरानी के दो दोस्त हरीश कुमार और अर्जुन महंत एक बाइक में सवार होकर अपने गांव से बिर्रा मोबाइल फोन बनवाने के लिए आ रहे थे। बाइक को नाबालिक बालक। हरीश चला रहा था वही अर्जुन महंत बाइक में बैठा हुआ था। इस दौरान बिर्रा चौक के पास पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर और बाइक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हुई है।
हादसे में 17 वर्ष नाबालिक बालक हरीश कुमार की सिर पर गंभीर चोट आने से अधिक खून बह चुका था और घटना स्थल पर ही मौत हुई तो अर्जुन महंत 19 वर्ष को भी गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को रखकर चक्का जाम किया गया था। जिसे किसी तरह से समझने के बाद समाप्त कराया गया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ट्रैक्टर को छोड़ कर चालक मौके पर से फरार हो गया वही ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश जारी है।