जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ ससुर और जेठ ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का पति अपने माता पिता को बिलासपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मौका पाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गये।
पति के घर वापस लौटने पर महिला ने आपबीती बताई। पति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।