फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: घर में घुसकर नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष से मारपीट, बेजा कब्जा हटाने के सर्वे को लेकर विवाद

Wed, 07 May 2025 08:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा में घर में घुसकर नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेजा कब्जा हटाने के सर्वे को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के खरौद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष से महेश्वर प्रसाद यादव के साथ घर के अंदर घुसकर 5 युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था । जिसमें 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं एक आरोपी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। पूर्व में एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत उप अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद यादव ने शिवरीनारायण थाने में 20 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई की। 10- 12 दिन पहले तहसीलदार के कहने पर उनके साथ नगर पंचायत क्षेत्र खरौद में अतिक्रमण संबंधित सर्वे के लिए पहुंचे हुए थे।

इसी बात को लेकर दोपहर 1.50 बजे गांव का सुधीर यादव, सुशील यादव साहिल यादव स्वप्निल यादव समीर यादव घर के अंदर घुसकर एक राय होकर गाली-गलौज करने लगे। उस समय मैं घर में अपने पिता के साथ खाना खा रहा था। बोलने लगे कि तुम अध्यक्ष बन रहे हो। गांव में बेजा कब्जा को हटवा रहे हो। कहते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई।
विज्ञापन


जिसके बाद मुझे घर के बाहर निकाल कर फिर डंडे से मारपीट की गई। जिससे गुप्तांग पर चोट आई है। साथ ही बीच बचाव के लिए आए सत्यनारायण और कैलाश को गवाही देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। 

शिवरीनारायण पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी समीर साहिल और स्वप्निल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही एक आरोपी की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें