फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़िया प्री वेडिंग शूट: लड़की ने पहनी दुलरी, तिलरी, सिक्का; लड़का गमछा, डंडा, बकरी लेकर आया

Tue, 25 Apr 2023 04:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

देवेंद्र राठौर ने कहा कि, हमें अपनी छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति के साथ पुराने पहनावे को नहीं भूलना चाहिए। आजकल के नौजवान पुरानी परंपरा को भूलते जा रहे हैं और नए मॉडल युग में अपनी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़िया स्टाइल में प्री वेडिंग शूट कराते लड़का-लड़की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भी इन दिनों प्री वेडिंग शूट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके लिए लोग नई-नई लोकेशन के साथ स्टाइलिश कपड़ों में फोटो और रील्स बनवाते हैं। ऐसे में एक इंजीनियर ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया वेशभूषा में प्री-वेडिंग शूट कराया। उसने जहां सिर पर गमछा पहना, हाथ में डंडा लिया और बकरी पकड़कर चरवाहा बना, वहीं होने वाली दुल्हन दुलरी, तिलरी, सिक्का पहनकर आई। फिलहाल उनका फोटो शूट क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन




दरअसल, जांजगीर के पुरानी बस्ती निवासी इंजीनियर देवेंद्र राठौर की शादी 3 मई को दीपिका (जांजगीर) निवासी रश्मि राठौर के साथ होने वाला है। इससे पहले दोनों प्री वेडिंग शूट कराने के लिए पहुंच गए। उन्होंने होटलों और नदियों व पहाड़ की जगह स्थानीय गांव की शैली और छत्तीसगढ़ियां परंपरा को चुना। पुराने जमाने के अंदाज में देवेंद्र सिर पर गमछा, लुंगी, बनियान पहने हाथ में डंडा और बकरी पकड़े चरवाहा बनकर आया। वहीं रश्मि ने हाथ में चूडी और कमर में करधनी व हुंडी पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र राठौर ने कहा कि, हमें अपनी छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति के साथ पुराने पहनावे को नहीं भूलना चाहिए। आजकल के नौजवान पुरानी परंपरा को भूलते जा रहे हैं और नए मॉडल युग में अपनी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। देवेंद्र अपनी शादी का निमंत्रण बकायदा छत्तीसगढ़ी भाषा में भी सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहा हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें