जांजगीर चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो चुका है। जिसमें 3 मार्च को 334 ग्राम पंचायत में सरपंच उप सरपंच ने शपथ ग्रहण की है। अब जनपद पंचायत के लिए अध्यक्ष और उप अध्यक्ष के लिए चुनाव किया कराया गया।
जांजगीर चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो चुका है। जिसमें 3 मार्च को 334 ग्राम पंचायत में सरपंच उप सरपंच ने शपथ ग्रहण की है। अब जनपद पंचायत के लिए अध्यक्ष और उप अध्यक्ष के लिए चुनाव किया कराया गया। 4 मार्च को अकलतरा जनपद पंचायत में चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
जनपद पंचायत अकलतरा में कुल 23 सदस्य जीत कर पहुंचे हुए थे। वही अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित अन्नू शकुन देव अघरिया और भाजपा से बागी सुष्मिता समित सिंह आमने-सामने लड़े,जिसमें अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ 23 सदस्यों ने मतदान किया।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अन्नू अघरिया को 14 वोट और सुष्मिता सिंह को 9 वोट मिले इस तरह से जीत हासिल की है। जीत की खुशी में बैंड पार्टी की घुन में थिरकते नजर आए रैली निकाली गई। वही जनपद पंचायत उप अध्यक्ष पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश पाटले को 14 मत और मालती कश्यप को 9 मत मिले इस तरह से कमलेश पाटले ने जीत दर्ज की है। जनपद पंचायत अकलतरा में भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
बम्हनिडीह जनपद पंचायत मे जनपद अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे मनीषा चौहान ( भाजपा ) ने अपने प्रतिद्वंदी इंद्रावती संतराम प्रधान को 12 वोटोँ से हराकर जनपद अध्यक्ष बनीं, वहीं निर्दलीय उत्तरा सनत सिदार को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है।