जांजगीर चांपा जिले में 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक आरोपी हरीश साहू 21 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही गांजे की। कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है साथ में आरोपी के पास से मोबाईल फोन और बाइक को जब्त किया गया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण पुलिस और सायबर टीम को सूचना मिली थी कि,ग्राम तुस्मा का हरीश साहू बाइक में एक बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बाइक में रखकर ग्राम तुसमा की ओर जाने वाला है।
पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर हरीश साहू को रास्ते में धारदबोचा और उसके पास से बोरी में रखे 5 किलो 122 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख रुपए और बाइक एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी हरीश साहू के खिलाफ NDPS एक्ट धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।