रविवार की रात को शराब पीने के बाद वह घर से निकला गया था। जिसके बाद देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि हर बार की तरह देर से घर आ जायेगा, लेकिन सुबह तक भी नहीं आया था।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बीरगहनी में तालाब के अंदर झाड़ियां के बीच अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला है। जिसकी पहचान तोता राम 48 वर्ष के रूप में की गई है। वह रविवार के दिन से लापता था। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, ग्राम बिरगहनी का रहने वाला तोता राम यादव जोकि रविवार की रात को शराब पीने के बाद घर से निकला गया। जिसके बाद देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि हर बार की तरह देर से घर आ जायेगा। लेकिन सुबह भी नहीं मिला तो आसपास खोजबीन की गई, मगर कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सोमवार की शाम करीबन 5 बजे गांव के कुछ युवकों ने तालाब में उतराती हुई लाश देखी, जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
तालाब से शव को 7.30 बजे निकला गया। सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि रात होने से पोस्टमार्टम को मंगलवार की सुबह कराया जाएगा। अधेड़ व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हुई होगी, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी।