फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में एक और शव बरामद: सड़ी गली हालत में मिली युवक की डेड बॉडी, 15 दिसंबर से था लापता; इलाके में सनसनी

Mon, 06 Jan 2025 12:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया है। तालाब के अंदर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक 15 दिसंबर से लापता था। 
विज्ञापन
शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया है। तालाब के अंदर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक 15 दिसंबर से लापता था। 

विज्ञापन


जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ के चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में तैरती हुई एक युवक का सड़ी गली हालत में लाश मिली है। जिसकी पहचान करण दिनकर 35 वर्ष के रूप में हुई है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने देखा कि चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में शव तैर रहा है। जोकि बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर शिनाख्त में करने में जुट गई। इस दौरान मृतक की पहचान करण दिनकर 35 वर्ष के रूप में की गई। उसके घर से 200 मीटर के दूरी पर ही शव मिला है।
विज्ञापन


मृतक करण दिनकर के परिजनों ने पामगढ़ थाने में 15 दिसंबर से लापता था। उन्होंने इसकी जानकारी दी गई थी। 21 दिनों के बाद युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने बताया कि करण दिनकर मजदूरी का काम करता था और नशे का आदी था। 

थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि शव की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई। जिसमें हत्या होने वाला कोई निशाना नहीं है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें