फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa News: बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग, कांग्रेसियों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

Fri, 24 Oct 2025 05:23 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लोकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों को मंगलवार से सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले की बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच किया। पुलिस की पहली बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वे कलेक्टर के मुख्य द्वार तक पहुंच गए। इसके बाद जब उन्होंने दूसरी सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस के साथ झड़प भी हुई। जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों को मंगलवार से सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन



जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र पामगढ़, अकलतरा और जांजगीर-चांपा में कांग्रेस के विधायक हैं, और यहां की सभी सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार पर अपने क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वेषवश पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को आगे नहीं बढ़ा रही है, जिसके कारण जिले की अधिकांश सड़कों की हालत दयनीय है।
विज्ञापन


कई बार मंत्री और जिला प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसलिए आज जिला कांग्रेस कमेटी और तीनों विधायकों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों को मंगलवार से सुधार कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन मिला है। यदि इसके बाद भी सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है।

कांग्रेसियों के आंदोलन की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी की। पुलिस की दूसरी घेरा बंदी ने कांग्रेसियों को कलेक्टर कार्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोका। एडिशनल कलेक्टर ने कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया और मंगलवार से जिले की 10 सड़कों में मरम्मत कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिले में बदहाल सड़कों की सूची भी कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को सौंपी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की 10-10 सड़कों को प्राथमिकता के साथ सुधारने की मांग की गई है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार से सड़क सुधार कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें