फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: कांग्रेस ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 29 Oct 2025 03:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। विधायक शेषराज हरवंश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। विधायक शेषराज हरवंश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और कई जनहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पामगढ़ क्षेत्र के किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि धान खरीदी के रकबे में गिरदावरी का हवाला देकर अनावश्यक कटौती की जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।

विज्ञापन


किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि एग्री स्टेट किस आईडी पंजीयन में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे किसान धान विक्रय से वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि पूर्व में पंजीकृत किसानों का पंजीयन कैरी फॉरवर्ड किया जाए। इसी के साथ, बाजार में खाद और कीटनाशक दवाओं की ऊँची दरों पर बिक्री पर रोक लगाने और प्रशासन से सख्त नियंत्रण की मांग की गई।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाए और दुर्घटनाजन्य स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और शांतिपूर्वक घेराव समाप्त किया। कांग्रेस का कहना है कि यह लड़ाई जनता के अधिकारों की है, और अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन सड़क से लेकर विधानसभा तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें