फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, सचिन पायलट ने भरी हुंकार, बोले-बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू

Mon, 19 May 2025 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा

सार

जांजगीर चांपा जिले से आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'संविधान बचाओ रैली' की जोरदार शुरुआत की। दुर्ग और बिलासपुर के कार्यक्रम स्थगित होने के बाद कांग्रेस ने जांजगीर को इस अभियान का केंद्र चुना।
विज्ञापन
कांग्रेस की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले से आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'संविधान बचाओ रैली' की जोरदार शुरुआत की। दुर्ग और बिलासपुर के कार्यक्रम स्थगित होने के बाद कांग्रेस ने जांजगीर को इस अभियान का केंद्र चुना। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सांसद, विधायक और संगठन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


संविधान बचाओ रैली की शुरुआत जांजगीर के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से हुई, जहां सचिन पायलट ने बीजेपी पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत का दुरुपयोग कर संविधान की मूल भावना को तोड़-मरोड़ रही है। सचिन पायलट ने हाल ही में पहलगांव में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए केंद्र सरकार की पाकिस्तान नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खड़ी है।

सचिन पायलट ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित सीजफायर को व्यापारिक दबाव में लिया गया निर्णय बताया और इसे देश की सुरक्षा के खिलाफ बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कड़ी नीति को याद करते हुए आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पायलट ने जातिगत जनगणना पर कांग्रेस की पहल का समर्थन किया और केंद्र सरकार द्वारा इस पर सहमति जताने को एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में उन्होंने जोर देकर कहा कि तीन साल बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें