फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: कांग्रेस अध्यक्ष 30 अप्रैल को जनसभा को करेंगे संबोधित, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

Mon, 29 Apr 2024 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

छत्तीसगढ़ में दो चरण पर चुनाव संपन्न हो चुका है अब तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगी। जिससे लेकर लागतार जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर केंद्र के नेता सभा करने पहुंच रहे है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट एससी के लिए रिजर्व सीट है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कंग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा के भालेराव मैदान में 30 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आमसभा करेंगे जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिवकुमार डहरिया के पक्ष में आमजनता से वोट डालने की अपील करेंगे। जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है। मैदान के अंदर पंडाल और स्टेज बनाया जा रहा है। 10 हजार कुर्सियां लगाई जाएगी। 3 डोम पंडाल और 13 नग पंडाल बनया गया है।

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में दो चरण पर चुनाव संपन्न हो चुका है अब तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगी। जिससे लेकर लागतार जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर केंद्र के नेता सभा करने पहुंच रहे है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट एससी के लिए रिजर्व सीट है। यह सीट 20 वर्षो ने बीजेपी के कब्जे में रहा है। जिसके कारण से यह हाई प्रोफाइल सीट में गिनती होती है। क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य का अस्तित्व 2000 में गठन हुआ है। जिसमे 2004 में लोकसभा चुनाव हुआ जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की भतीजी करूंण शुक्ला ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद 2009 से 2019 तक पूर्व सांसद कमला देवी पाटले रही। वही 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया को हरा था और पहली बार सांसद बनी थी। जिसके बाद 2014 में फिर से टिकट मिलने के बाद प्रेमचंद जायसी को हराया और दूसरी बार सांसद बनी। उसके बाद 2019 में गुहाराम अजगल्ले को मौके मिले और कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज को हराकर सांसद बने। यानी 4 सांसद बीजेपी के रहे है। जिसके कारण से यह हाई प्रोफाइल सीट है। 


भालेराव मैदान में होगी आमसभा 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 30 अप्रैल दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे जांजगीर चांपा के भालेराव मैदान में आमसभा के कार्यक्रम में पहुचेंगे उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित वरिष्ठ  कांग्रेसी नेता रहेंगे। जहां प्रत्याशी डा.शिवकुमार डहरिया के पक्ष में वोट करने आम जनता से अपील करेंगे। 

विज्ञापन


भालेराव मैदान में आमसभा को लेकर पंडाल बनाया जा रहा है जिसमे 15-15 फिट का 13 नग पंडाल बनया गया है जिसकी चौड़ाई 200 मीटर और लंबाई 200 मीटर की होगी, स्टेज से 45 फिट दूर यह पंडाल बनाया जा रहा है। जिसमे 10 हजार कुर्सी लगाया जायेगा। वही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हेलीकॉप्टर सभा स्थल से 3 किलो मीटर दूर कोटाडाबरी  के धान मंडी परिसर को हैलीपैड बनाया गया है। जहा से कार के मध्यम से सभा स्थल पहुचेंगे। वही जांजगीर के खोखारा भाटा पुलिस ग्राउंड में हैलीपैड में एक हेलीकॉप्टर भी उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें