जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर एक के पार्षद आनंद कश्यप ने आपसी विवाद को लेकर एक युवक मोहनीश केशरवानी के साथ लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की।
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर एक के पार्षद आनंद कश्यप ने आपसी विवाद को लेकर एक युवक मोहनीश केशरवानी के साथ लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद आनंद कश्यप और मोहनीश केशरवानी के साथ लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था, आज मंगलवार को पहले मृतक मोहनीश केशरवानी ने पार्षद आनंद कश्यप के साथ मारपीट की जिसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। इसके बाद पार्षद आनंद कश्यप लोहे की रॉड लेकर मोहनीश के पास पहुंचा और हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहनीश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।