फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: सीएम साय ने शिवरीनारायण पहुंचकर की भगवान नर नारायण की पूजा, ओम माथुर भी रहे मौजूद

Mon, 22 Jan 2024 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत, डॉ रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सीएम साय ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद  साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है। मुख्यमंत्री श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत, डॉ रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

 

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


 

सीएम साय - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली क्षण में राममय है माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण। त्रेता युग में इसी भूमि में श्रीराम को जूठे बेर माता शबरी ने खिलाये थे। आज शिवरीनारायण की धरती वैसी ही पुलकित है। आज श्रीराम पुनः अयोध्या धाम में पधारे हैं। आज इस शुभ क्षण को देखने शिवरीनारायण के हजारों लोगों की उपस्थिति दूर तक दिख रही है।

राम रतन धन पायो की धुन में मंत्रमुग्ध लोग - फोटो : अमर उजाला
शुभ शंखनाद और राम रतन धन पायो के स्वर लहरियों के साथ श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के साक्षी बन रहे हजारों लोग। जय जय श्रीराम का हो रहा लगातार उद्घोष। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो की इस धुन में छत्तीसगढ़ का तंबूरा भी शामिल है। भगवान श्रीराम के दर्शन मात्र से सभी लोग धन्य हो गये हैं। भगवान श्रीराम के इस अद्भुत रूप को देखकर सभी मुग्ध हैं। खुशी का पारावार नहीं है। आज भारत के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। शिवरीनारायण के इस पवित्र धाम से यह सुंदर दृश्य निहारना लोगों को चमत्कृत कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद सीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
माता शबरी धैर्य और भक्ति का प्रतीक हैं। उनके इस पवित्र शिवरीनारायण धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अयोध्या धाम में होने वाले श्री रामलला प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पहुँचे हैं। जिस तरह माता शबरी बरसों तक तपस्या कर श्रीराम का रास्ता निहारती रहीं। उसी तरह श्रीराम के ननिहाल के लोग छत्तीसगढ़ के निवासी भी श्रीराम का रास्ता बरसों से ताक रहे हैं। श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा होने के बाद अब प्रदेश के करोड़ों लोगों को गहरे आनंद का अनुभव होगा। माता शबरी प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ के लोगों के अपने भांजे श्रीराम के प्रति गहरे स्नेह की। अपनी भक्ति में उन्होंने जूठे बेर श्रीराम को खिलाए। आज सभी छत्तीसगढ़वासी राम भक्ति का स्वाद चख रहे हैं और इस शुभ अवसर पर बहुत पुलकित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें