फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 06:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी नंद किशोर राठौर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी नंद किशोर राठौर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की है।

विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 24 घंटा नजारा रखीं जा रही है। जिसमें बाल अश्लीलता से संबंधित  वीडियो देखने ओर पोस्ट करने पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव के नन्द किशोर राठौर के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील वीडियो पोस्ट कर प्रसारित किया गया था।  जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।।

पुलिस ने की अपील
एसपी विवेक शुक्ला ने आम जनता से अपील की है, सोशल मीडिया में महिला और बच्चों से लेकर अश्लील वीडियो-फोटो शेयर ना करे यह अपराध की श्रेणी में आता है। सायबर टीम सोशल मीडिया साइट पर नजर रखी है। सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट मैसेज व्यक्तिगत नहीं होता है। जो शेयर करते है वह पूरे लोगो के पास प्रसारित होता है।किसी मैसेज ओर फोटो वीडियो को भेजने से पहले सत्यता की जांच कर ले,गलत होने पर उसे शेयर न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें