फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: पामगढ़ में कार ने पिता-पुत्र को कुचला, मौके पर मासूम बच्ची की मौत, पिता बिलासपुर रेफर

Mon, 20 Jan 2025 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

पामगढ़ थाना क्षेत्र के मदनपुर के पास कार ने बाइक सवार पिता पुत्री को  चपेट में ले लिया जिससे मौके पर मासूम बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पामगढ़ थाना क्षेत्र के मदनपुर के पास कार ने बाइक सवार पिता पुत्री को  चपेट में ले लिया जिससे मौके पर मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना में पिता भी  गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों के द्वारा पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया  गया। जहां डॉक्टर ने मासूम बच्ची को मृत घोषित  किया वहीं  पिता के  गंभीर चोट लगने से उसे बिलासपुर रेफर किया। इधर  मामले की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपी कार  चालक को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भैंसो निवासी यश कश्यप पिता बद्री कश्यप उम्र 40 वर्ष  सोमवार की दोपहर 1 बजे के आसपास अपने 3 वर्षीय बच्ची को बाइक में बैठाकर पामगढ़ की ओर से वापस अपने घर भैंसो जा रहा था । तभी वे मदनपुर के पास पहुंचे थे कि वैगन आर कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को चपेट में ले लिया जिससे घटना में मौके पर मासूम बच्ची की मौत हो गई। वही पिता के पैर में भी गंभीर चोट लगे जिससे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल मामले में पामगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाकरित वाहन  को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत  में लेकर  पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें