फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में कार और बस में भिड़ंत: कार के उड़े परखच्चे, सड़क किनारे पलटी बस, 25 से अधिक यात्री घायल

Fri, 28 Nov 2025 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के व्यासनगर के पास तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बस सड़क के किनारे जा पलटी जिसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बस पलटने से 25 यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के व्यासनगर के पास तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बस सड़क के किनारे जा पलटी जिसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे में कार सवार भी तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना जोरदार था की  कार के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी घायलों को पामगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही तेज रफ्तार बस और तेज रफ्तार कार में भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल पामगढ़ भेजा गया है जहां सभी का प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं गंभीर घायलों को रेफर भी किया जा रहा है बस में कितने लोग सवार थे फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें