जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के व्यासनगर के पास तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बस सड़क के किनारे जा पलटी जिसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के व्यासनगर के पास तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बस सड़क के किनारे जा पलटी जिसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे में कार सवार भी तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना जोरदार था की कार के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी घायलों को पामगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही तेज रफ्तार बस और तेज रफ्तार कार में भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल पामगढ़ भेजा गया है जहां सभी का प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं गंभीर घायलों को रेफर भी किया जा रहा है बस में कितने लोग सवार थे फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।