फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या!: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मजदूरों ने देखा; घर से रात में निकला था मृतक

Wed, 26 Feb 2025 02:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा इलाके में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गड्ढा खोदने वाले मजदूरों ने युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। फिलहाल, वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदा के नर्सरी में लगे सीलम के पेड़ पर एक युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। जिसकी पहचान राम नारायण खरे 36 वर्ष निवासी कुटरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


पामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, गांव के कोटवार से सूचना मिली कि नर्सरी में गड्ढा खोदने वाले मजदूरों ने देखा कि पेड़ में एक युवक का फांसी में लटा हुआ है। जिसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने अपने पहने हुए लोवर पैंट से फांसी लगाई होगी। केवल अंडरवियर ही पहना हुआ है। 

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक राम नारायण खरे जोकि मंगलवार की रात करीबन 9 बजे खाना खाने के बाद रात को घर से निकला था। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा रात को आस पास के लोगों ने पूछने पर जानकारी नहीं मिला। जिसके बाद आज फांसी से लटका हुआ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें