फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa News: अज्ञात बुजुर्ग महिला का मिला सड़ा-गला शव, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 24 Jun 2023 01:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा

सार

खेत किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सड़ी गली हालत में मिला। कपड़ों के आधार पर पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बिर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के तलदेवरी गांव के नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का सड़ी गली हालत में शव मिला है। यह शव लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है। यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

बिर्रा थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि तलदेवरी और बोरसी गांव के बीच नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सड़ी गली हालत में है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृत बुजुर्ग महिला की उम्र लगभग 65-70 वर्ष के बीच में है यह शव लगभग 20 दिन पुरानी है।बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बुजुर्ग महिला के शरीर के पैर के पंजे नहीं है,मारने के बाद कुत्तों ने शव को खाया है जिसे शरीर के कुछ हिस्सों की हड्डी मृतिका के पास से कुछ दूरी पर मिला है। 

मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान की हो सके। इसके लिए शव के आस पास की तलाशी ली गई। मगर वहां कुछ नहीं मिला है। मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फोटो भेजी गई है साथ ही गुम इंसान के बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। ताकि मृतिका बुजुर्ग महिला की पहचान हो सके।
विज्ञापन

मृतिका की पहचान के लिए पुलिस ने दी जानकारी
1. लाल रंग की साड़ी
2. दाए हाथ में लाल रंग की चूड़ी
3. पीले कलर का ब्लाउज
4. महरूम रंग का पेटीकोट पहने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें