जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव के नगर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान रेवा कुर्रे 52 वर्ष आईबी कालोनी जांजगीर के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया की ग्रामीणों से सूचना मिली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बह रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर तलाशी लेने पर पेंट की जेब से पहचान पत्र मिला है जिसमे मृतक की पहचान रेवा कुर्रे के रूप में हुई है।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी गई। मृतक की पत्नी ने प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है की 16 सितंबर की सुबह से घर से निकल गए थे,जिसके बाद रात भर घर नही पहुंचे अपने तरफ से आस पास खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चला सका था। इस मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमे पैर फिसलने से गिरने पर चोट के निशान मिले है। पानी में डूबने से मौत हुई है। अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है आगे की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।