जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा थाना क्षेत्र में हुए अंधे क़त्ल गुथ्थी सुलझा ली है। 4दिन पहले ठड़गाबहरा गांव मे दशरथ बंजारे की की लाश उसके घर ख़ाट में खून से सना मिला,घटना की सूचना बलौदा पुलिस को मृतक की पत्नी ने दी, और घटना की रात पति पत्नी अलग अलग कमरे में सोने की जानकारी दी,लेकिन आरोपी महिला का झूठ ज्यादा देर तक नहीं चला और पुलिस ने आरोपी छिता बाई बंजारे की पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बलौदा थाना के ठड़गा बहरा गाँव में 9 मार्च की सुबह दशरथ राम बंजारे की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी की उसका पति कल रात में अपने कमरे ने सोया था, आज उसे उठाने के लिए कम्बल से हटा कर देखा तो सिर के नीचे चोट लगा और खून से सना पाया,और दशरथ बंजारे की हत्या होने की जानकारी दी,, घटना के दिन पति पत्नी के अलावा उसका 20 वर्ष का नाती भी था,पुलिस ने घटना स्थल पर गैती और हथोड़ा बरामद किया और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले को सुलझाने में जुटी।
पुलिस ने हत्या के कारणों और संदेहियो के विषय में विवेचना कर रही थी लेकिन कोई ख़ास सुराग नहीं मिल रहा था, तभी उसकी पत्नी के बयान के आधार पर प्रतिपरिक्षण किया, जिसमे कई विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, और मृतक दशरथ की पत्नी ने हत्या करना स्वीकार किया,आरोपी छीता बाई बंजारे ने बताया कि उसका बेटा दो साल से जेल में बंद है और उसका पति उसे छुड़वालने के लिए जमीन को बेचा जिसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता था,, घटना के दिन भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था और पति ने मारपीट की थी, जिससे आक्रोषित छिता बाई अपने पति के सोने का इंतजार कर रही थी, और शराब पी कर सोने गए दशरथ बंजारे के कान के नीचे बसूला से कई बार हमला कर दिया, जिससे दशरथ बंजारे की मौत हो गई।
अपने पति कि हत्या करने के बाद दूसरे कमरे में चैन कि नींद सोने वाली आरोपी छिताबाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी महिला से हथियार जप्त कर लिया है, पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 301(1)bns की धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।