जांजगीर चांपा।बलौदा पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा किया है ,जिसमें चोरी के मास्टर माइंड 2 आरोपी और चोरी के बाइक के खरीदार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही चोरी के 15 बाइक को बरामद किया गया है दोनों आरोपियों जांजगीर चांपा सहित बिलासपुर कोरबा और अन्य जिलों से घूम-घूम कर भी चोरी की थी।
थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बलौदा के सब्जी मंडी से 2 अगस्त को बाइक चोरी की शत्रूहन ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। बाइक चोरी की घटना पर जांच पड़ताल शुरू की गई इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पड़रिया के रहने वाले अनिल गोड और पिंटू साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब मामले का खुलासा किया कि सब्जी मंडी से बाइक की चोरी की थी और उसे बेच दिया था इस पर आरोपियों के निशानदेही खरीदार शंकर धनुहार के पास से चोरी के बाइक को बरामद किया गया वही अलग-अलग जगहों से चोरी के 14 अन्य बाइक को भी आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया है। चोरी की गई बाइक की कीमत 6 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी अनिल गोड 30 वर्ष, पिंटू साहू उम्र 20 वर्ष और खरीदार शंकर धनुहार उम्र 27 वर्ष के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।