फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा... ट्रेन की चपेट में आई बुजुर्ग का कटा पैर, अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Feb 2025 12:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन में पटरी पार करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दायां पैर कट गया। वहीं चेहरे पर हल्की चोट भी आई है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन में पटरी पार करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दायां पैर कट गया। वहीं चेहरे पर हल्की चोट भी आई है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

जानकारी अनुसार, रविवार की रात को नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की पटरी पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी। इस दौरान बुजुर्ग महिला दूसरे प्लेटफार्म से आने के लिए खड़ी मालगाड़ी के बीच से जा रही थी तभी अचानक मालगाड़ी ट्रेन चल पड़ी। जिससे बुजुर्ग महिला का दायां  पैर चक्के के नीचे आ गया और कट गया। जिसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बुजुर्ग महिला सारखो की रहने वाली बताई जा रही है जोकि नैला रेलवे स्टेशन में रहकर भीख मांगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें