फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा: नौ लोग थे सवार, एक शख्स की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Sun, 14 Dec 2025 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
विज्ञापन
Janjgir-Champa Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चांपा रेल्वे स्टेशन से 9 सवारी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटा। हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, रविवार की सुबह करीबन 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में क्षमता से ज्यादा 9 सवारीयों को लेकर निकला था। ऑटो की रफ्तार तेज होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी, जिससे ऑटो में सवार सभी यात्री सड़क पर जा गिरे। 

राहगीरों ने घटना को देखा और स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। जिसमें एक व्यक्ति को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। जिसकी पहचान घासी राम खूंटे 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का उपचार किया गया। 
विज्ञापन


मृतक घासीराम खूंटे की पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते हैं। आज सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से अपने गांव कुरदा जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। तब जाते समय ऑटो पलट गया। हादसे में पति की जान चली गई। 

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घायल घासी राम खूंटे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिर्रा थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें