फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा... ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

Thu, 13 Mar 2025 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजित कुमार साहू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजित कुमार साहू के रूप में हुई है, जोकि बोड़सरा का रहने वाला है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजित कुमार साहू पीआईएल प्लांट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। गुरुवार की सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी थी। ग्राम बोड़सरा अपने घर से जा रहा था, चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर पहुंचा हुआ था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रेलर वाहन के चक्के के बीच में जा गिरा। ट्रेलर वाहन ने युवक को कुचला है मौके पर से वाहन को छोड़ चालक फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलने पर चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बीडीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। चांपा पुलिस आरोपी ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें