फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में बिग रेड: 2340 नशीली सिरप बरामद, कीमत साढ़े तीन लाख से ज्यादा; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 05:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जिल में नशीली सिरप की बिक्री करने वाला एक आरोपी छापेमारी में गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। बाजार में 2340 नग सिरप की कीमत 3 लाख 64 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
एक आरोपी छापेमारी में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बालपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद चौहान उम्र 39 साल के कब्जे से नशीली सिरप बिक्री के लिए रखे 14 कार्टून और 3 बोरी, जिसमें 2340 नग नशीली सिरप मिली है। जिसकी कीमत 3 लाख 64 हजार 200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के पास से 1 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


एएसपी अनिल सोनी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चांपा पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी प्रसाद चौहान अपने मकान में बड़ी संख्या में नशीली सिरप बिक्री करने के लिए रखा हुआ है। मौके पर पुलिस ने आरोपी के मकान में रेड मारी। इस दौरान आरोपी लक्ष्मी प्रसाद के पास से 14 नग कार्टून और 3 बोरी में भरे कार्टून कुल 17 नग कार्टून में 2340 नग मैक्सकाफ सिरप और ऑनरेक्स कफ मिला है। जिसमें 100 एमएल भरा हुआ बरामद किया गया है।

आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने बताया कि अप्रैल माह में चांपा के रहने वाले मुख्य आरोपी अरसद खान ने उसके मकान में फोन कर चार पहिया वाहन में 30 पेटी कार्टून रखा था और असरद खान के आदमी फोन कर ले जाया करते थे। एक सिरप के पीछे 50 रु दिया करते थे। साथ ही चिल्हर भी नशीली सिरप को बेचा करता था। आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान के खिलाफ धारा 21सी और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें