फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरीनारायण मेले में की हत्या: आपस में टकराने पर हुआ विवाद, 13 लड़कों ने पीट-पीटकर एक युवक की ले ली जान

Thu, 13 Feb 2025 12:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले में 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 
विज्ञापन
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरीनारायण मेले में आपस में टकराने की बात को लेकर 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों ने मिलकर एक युवक दीपेश बर्मन की लात-घूसे से पिटाई की। इसके बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक दीपेश बर्मन (19) बलौदा बाजार जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला था। बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने अन्य साथियों के साथ शिवरीनारायण में चल रहे मेले में घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान मेले में कुछ अन्य युवकों से आपस में टक्कर होने पर विवाद शुरू हो गया। दीपेश बर्मन पर 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों ने मिलकर पहले जमकर लात-घूंसे और बेल्ट से पिटाई की। वहीं, चाकू से पीठ पर हमला कर घायल कर दिया। 

सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दीपेश बर्मन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मारपीट कर हत्या के 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें