फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल मितान-युवा उद्यमी: सीएम भूपेश ने कहा- जनता की मूलभूत सुविधाओं में भागीदार बनेंगे जल मितान, बांटे गए टूल किट

Mon, 12 Jun 2023 01:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में 'जल मितान-युवा उद्यमी' उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम की आज शुरुआत की। इस दौरान सीएम और गुरु रुद्रगुरु सहित अतिथियों ने कार्यक्रम में 90 जल मितान एवं युवा उद्यमियों को टूल किट बांटे।
विज्ञापन
जल मितान को टूल किट बांटते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में 'जल मितान-युवा उद्यमी' उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम की आज शुरुआत की। इस दौरान सीएम और गुरु रुद्रगुरु सहित अतिथियों ने कार्यक्रम में 90 जल मितान एवं युवा उद्यमियों को टूल किट बांटे। टूल किट में युवाओं को सुरक्षा जूता, हेलमेट आदि दिए गए।

विज्ञापन






सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन से हर घर में जल आपूर्ति की विकसित की जा रही है। अधोसंरचना के स्थायी रखरखाव के लिए राज्य के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर 'जल मितान' और 'युवा उद्यमी' के रूप में तैयार किया गया है।  जल जीवन मिशन एवं यूनिसेफ की भागीदारी से पेयजल आपूर्ति की निर्मित अधोसंरचना के स्थाई रखरखाव के लिए राज्य के 540 युवाओं तथा 90 युवा उद्यमियों को 21 दिनों की आवासीय ट्रेनिंग दी गई है। युवाओं को प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, सोलर पैनल रिपेयरिंग, आर.ओ. रिपेयरिंग आदि की ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल मितान, युवा उद्यमी तथा जल दीदी के रूप में उन्हें योजनाओं के संधारण और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 540 युवाओं को उच्च स्तर का प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें आज निशुल्क टूल किट प्रदान किया गया। इन प्रशिक्षित जल मितान और जल दीदियों को स्वरोजगार के नए अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


50 लाख घरों में नल जल कनेक्शन देने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के 50 लाख घरों में नल जल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत अब तक 24 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जब इतनी बड़ी संख्या में नल कनेक्शन दिए गए हैं तो उनके संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत भी है, ताकि योजनाओं का सुचारू संचालन हो सके। इन प्रशिक्षित युवाओं को हमेशा रोजगार के अवसर मिलते रहेंगे। काम की कमी नहीं होगी। हाल में कोंडागांव के प्रवास के दौरान भी वहां कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करीब 550 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है

जल मितान की सेवाएं
जल मितान जल गुणवत्ता परीक्षण सर्विसेज, नल व पाइप फिटिंग रिपेयरिंग, आरो फिटिंग/रिपेयरिंग,इलेक्ट्रिकल फिटिंग /रिपेयरिंग , सोलर पैनल फिटिंग/रिपेयरिंग, पम्प आपरेटर की सेवाएं देंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें